ताजा खबर दिल्ली

मुस्लिम सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और उनके कामकाज की तारीफ

नई दिल्ली :मुस्लिम समुदाय के कई उलेमाओं और दूसरे प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले सात महीने के कामकाज को लेकर मंगलवार को उनकी तारीफ की और मुस्लिम संगठनों एवं धर्मगुरुओं का आह्वान किया कि वे मौजूदा सरकार के साथ संपर्क स्थापित करें ताकि विकास में मुसलमानों की अधिक भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके।दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘कौमी इत्तेहाद कांफ्रेंस’ में कई मुस्लिम उलेमा और राजनीतिक प्रतिनिधि जमा हुए और इन लोगों ने मोदी सरकार एवं मुस्लिम समुदाय के बीच ‘दूरी’ को खत्म करने की पैरवी की। इस सम्मेलन में राज्यसभा के पूर्व सदस्य साबिर अली ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी या वर्ग का नहीं होता। वह पूरे देश और सभी वर्गों का होता है। नरेंद्र मोदी ने पिछले सात महीने के दौरान हमेशा 125 करोड़ लोगों की बात की।

इसका मतलब साफ है कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। वह शायद हमारे मुल्क के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच से कहा कि ‘मेरे देश का मुसलमान कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री अच्छी बात कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं तो फिर सरकार एवं मुस्लिम समुदाय के बीच किसी तरह की दूरी क्यों रहनी चाहिए? यह मुस्लिम संगठनों और उलेमाओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के साथ संपर्क स्थापित करें ताकि देश के विकास में मुस्लिम समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।