ताजा खबर दिल्ली देश

दिग्विजय की पोस्ट मुसलमानों का अपमान

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर और फेसबुक पर उन्हें एक मित्र द्वारा भेजा गया फोटो शेयर किया है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और ऑल इंडिया-मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी का आधा-आधा फोटो जुड़ा हुआ है। फोटो पर दोहरा चरित्र और शर्म करो भी लिखा हुआ है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘ये दोनों (ओवैसी और भागवत) ही धार्मिक कट्टरता फैलाकर देश के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहे हैं।’

दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट पर ओवैसी भड़क गए, कहा, ‘यह मुस्लिमों का अपमान है। कांग्रेस नेता ने एक दाढ़ी वाले व टोपीधारी मुस्लिम के फोटो को संघ के नेता के साथ लगाकर सारे मुस्लिमों का अपमान किया है।’

ओवैसी ने कहा, ‘मेरा फोटो का कोई महत्व नहीं है, लेकिन दिग्विजयसिंह इस हरकत से मुस्लिमों का अपमान कर रहे हैं। मैं जानता चाहता हूं कि कांग्रेस राज में हुए कई दंगों से क्या सामाजिक ताना-बाना नष्ट नहीं हुआ था? बिहार के भागलपुर और असम में जब मुस्लिमों को नरसंहार हुआ था तब आपकी पार्टी सत्ता में नहीं थी? क्या बाबरी मस्जिद में मूर्तियां रखी गईं थी तब और जब मस्जिद के ताले खोले गए थे तब या मस्जिद ढहाई गई थी जब आपकी आपकी पार्टी की सरकार नहीं थी? दिसंबर 1992 व जनवरी 1993 में जब मुंबई में दंगे हुए तब कांग्रेस की ही सरकार थी। यह वही पार्टी है जो श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट पर अमल करने में विफल रही थी। याकूब मेमन के साथ आपकी पार्टी की सरकार ने धोखा किया, लेकिन अब आप मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हो।’

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।