आलीराजपुर जिले में एएसआई दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
1 min read

आलीराजपुर जिले में एएसआई दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

आलीराजपुर ।राज्य में भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें आम लोग भी सहयोग कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने अालीराजपुर जिले की पुलिस चौकी बाड़ी थाना आम्बुआ के एएसआई को रिश्चत लेते हुए पकड़ा है। एएसआई भारत बैरागी को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। बताया गया है कि फरियादी दलसिंग से उसके परिवार के विरुद्ध प्राप्त शिकायत में फेवर करने के लिए यह राशि मांगी गई थी।