उत्तर प्रदेश ताजा खबर

समाजवादी पार्टी में घमासान जारी, शिवपाल यादव के समर्थकों ने लगाए रामगोपाल के खिलाफ नारे

लखनऊ: यूपी में समाजवादी पार्टी में घमासान जारी है. आज लखनऊ में शिवपाल यादव के घर के बाहर उनके समर्थक जुटे. इन समर्थकों ने शिवपाल यादव के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी की और रामगोपाल यादव के खिलाफ नारे लगाए. समर्थकों ने ‘रामगोपाल यादव को बाहर करो’ के नारे लगाए.

53711749
इस पर शिवपाल यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि अपनी बात पार्टी कार्यालय जाकर नेताजी से कहें. हम सब नेताजी के साथ हैं. उनका संदेश ही हमारे लिए आदेश होगा.

इससे पूर्व शिवपाल यादव ने अपने मंत्री पद और पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. देर रात शिवपाल ने मंत्री पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भेज दिया. लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया.

मंत्रालय लौटाने को तैयार नहीं अखिलेश यादव
खबर के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव शिवपाल को उनसे लिए गए मंत्रालय वापस दिलाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अखिलेश इसके लिए तैयार नहीं हुए. आज इस मसले पर मुलायम और अखिलेश की बैठक भी हो सकती है.

 आज मुलायम और अखिलेश के बीच हाई लेवल मीटिंग

शिवपाल की पत्नी और बेटे ने भी पार्टी और सरकार से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल से कहा था कि उनके जो अहम विभाग वापस ले लिए गए थे वे उनको वापस मिल जाएंगे, लेकिन अखिलेश यादव ने इस सिलसिले में मुलायम सिंह की अनसुनी कर दी. वहीं इस खींचतान के बीच मुलायम सिंह यादव कल दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे और आज वह पूरे मामले पर अखिलेश यादव के साथ हाई लेवल की मीटिंग करेंगे. इससे पहले दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दिनभर बैठकों का दौर चला. नाराज़गी के बाद पहली बार शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच लखनऊ में मुलाक़ात भी हुई थी.

रातभर चला ड्रामा
शिवपाल के इस्तीफे की खबर के बाद देर रात शिवपाल के लखनऊ के आवास के बाहर बड़े पैमाने पर उनके समर्थक जुट गए. समर्थकों ने शिवपाल के पक्ष में नारेबाजी भी की. समर्थक नारे लगा रहे थे शिवपाल तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है. इन नारों के बीच शिवपाल भी आधी रात के बाद भीड़ से मिलने घर के बाहर निकले. शिवपाल ने समर्थकों से कहा कि आप सब हमारे साथ है हम भी आपके साथ खड़े हैं और काफी रात हो चुकी है आप लोग घर जाइए.

जिस बाहरी व्यक्ति का जिक्र किया वह अमर सिंह तो नहीं
समाजवादी पार्टी में मचे बवाल में यू तो सारे किरदार जाने पहचाने हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस बाहरी व्यक्ति का जिक्र किया वे कौन हैं. माना जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि अमर सिंह हैं. अखिलेश यादव और अमर सिंह एक-दूसरे को पसंद नहीं करते यह बात किसी से छिपी नहीं है.

यहां से शुरू हुई खींचतान
मालूम हो कि मुख्यमंत्री द्वारा गत 13 सितंबर को शिवपाल के करीबी अधिकारी माने जाने वाले मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटाए जाने के बाद अखिलेश और शिवपाल की तल्खियां और बढ़ गई थीं. सिंघल को हटाए जाने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आदेश पर अखिलेश को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल को यह जिम्मा सौंप दिया गया था. इसके चंद घंटों बाद ही अखिलेश ने शिवपाल से लोक निर्माण, राजस्व और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए थे.

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।