खेल/क्रिकेट ताजा खबर

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स को हराया

आइपीएल के पहले संस्करण की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहाणे की संयमित अर्धशतकीय पारी की मदद से हैदराबाद सनराइजर्स को चार विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में जीत से आगाज किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने शिखर धवन के 38 रन की मदद से छह विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की टीम रहाणे के 59 रन के बावजूद इस छोटे छह विकेट खोकर लक्ष्य को आखिरी ओवर में जाकर हासिल कर पाई। 31 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद रहाणे ने स्टुअर्ट बिन्नी (नाबाद 48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी करके टीम को जीत की तरफ अग्रसर किया। जब तक रहाणे क्रीज पर मौजूद थे मैच राजस्थान के कब्जे में नजर आ रही थी, लेकिन 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही अमित मिश्रा की गेंद पर रहाणे कैच आउट हुए मैच रोमांचक हो गया। नए बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने आठ गेंदों में केवल एक रन बनाकर टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े बिन्नी ने संयम बनाए रखा और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को अंतत: जीत दिला दी।

इससे पहले, राजस्थान के कप्तान शेन वॉटसन ने टॉस जीतने के बाद हैदराबाद की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने पहले ही ओवर में खतरनाक एरोन फिंच (02) को पवेलियन भेजकर कप्तान के फैसले को बल दिया। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। क्रीज पर दो धाकड़ बल्लेबाजों के होने के बावजूद रन गति तेज नहीं हो सकी और टीम ने पहले दस ओवर में केवल 69 रन ही बनाए।

ये दो बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी करते इससे पहले रजत भाटिया ने 12वें व 14वें ओवर में क्रमश: धवन और वार्नर को रिचर्डसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। धवन ने 34 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि वार्नर 35 गेंद पर 32 रन बना सके। उन्होंने केवल एक चौका लगाया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। टीम आखिरी दस ओवर में केवल 64 रन और आखिरी पांच ओवर में 43 रन ही बन सके। हैदराबाद की तरफ से भाटिया ने 22 रन, कुलकर्णी ने 23 रन और रिचर्डसन ने 25 रन देकर दो-दो विकेट लिए।

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।