ताजा खबर भोपाल मध्यप्रदेश

पीएम को विकास की परिभाषा नहीं पता : शंकराचार्य

नप्र)। ‘प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को विकास की परिभाषा ही पता नहीं है। इसीलिए देश रसातल में जा रहा है।विकास केवल धर्म के अध्ययन से हो सकता है।भौतिक शास्त्र पूरा वेदों पर निर्भर है, बिना वेद के विज्ञान की परिभाषा शून्य है। पीएम अपनी संस्कृति को बचाएं।’यह बात रविवार को पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने धर्मसभा में कही।वे भेल स्थित छत्रसाल नगर में लोगों के धर्म संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति आस्था उत्पन्न की गई जिससे गौवंश के प्रति आस्था कम हुई। बास्केटवॉल बनाने के लिए लाखों की संख्या में गौ हत्याएं हो रही हैं। शंकराचार्य ने इसे षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि सरकार आज तक इसका विकल्प नहीं ढूंढ़ पाई। शंकराचार्य ने कहा कि देश में हिंदुओं ने सभी कम्युनिटी को उदारतापूर्वक जगह दी। लेकिन पारसी को छोड़ किसी भी कम्युनिटी ने कृतज्ञता नहीं समझी।भारत में ज्ञान-विज्ञान का भंडारमहाराज ने कहा कि लाखों रुपए खर्च करने केबाद जो ज्ञान-विज्ञान विदेशों में नहीं मिल सकता, वह ज्ञान भारत में बिना खर्च किए ही वेदों और मनीषियों के पास है। लेकिन भारत के लोग इसे नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने कहा कि तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने ज्योतिष शास्त्र और वैदिक शास्त्र को सांप्रदायिक बताकर पाठयक्रम से हटवा दिया था। आज के युवा धर्म से दूर जा रहे हैं के सवाल पर महाराज ने कहा कि मां बाप समझते हैं कि वेद पढ़ने से उनके बच्चे कहीं बाबा न बन जाएं। इसलिएशुरू से ही बच्चे अपने धर्म, वेद से दूर रहते हैं। वैज्ञानिक खुद मानते हैं कि विज्ञान वेदों की देन है। महाराज ने कई सवालों के जवाब दिए।——-भाजपा व कांग्रेस को चेतावनीशंकराचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक सत्ता में रही फिर अब भाजपा सत्ता में है। दोनों पार्टियों को अपना मंथन कर सफाई करनी चाहिए। महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा दोनों रसातल में जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हम मुर्दा नहीं हैं, बल्कि प्रज्ज्वलित अग्नि हैं। शासकों पर शासन करने के लिए शंकराचार्य का पद होता है हम अपना दायित्व भूले नहीं हैं। महाराज ने स्वच्छ राजनीति की परिभाषा का उल्लेख किया।तीन क्रांति ने देश को पहुंचाया नुकसानस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता से अब तक देशमें में तीन प्रमुख क्रांतियां हुई हैं- पहला गांधी की क्रांति, जिसके कारण देश काविभाजन हुआ और रक्तपात हुआ। दूसरी क्रांति विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायणकी क्रांति थी, जिसके कारण बिहार और उप्र आज भी रसातल में हैं। तीसरी क्रांति अन्ना हजारे ने की थी, जिसके मंथन से केजरीवाल ओर बेदी का उदय हुआ और दिल्ली डूब गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ क्रांति तो धर्माचार्य ही लाते हैं। जैसे रावण, कंश, हिण्यकश्यप का अंत हुआ।——–मिलकर राममंदिर बनाना ही रास्तास्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि कानूनी प्रक्रिया में मंदिर निर्माण कब होगा, होगा या नहीं होगा, यह कहना कठिन है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस को मिलकर रास्ता निकालें, यही विकल्प हो सकता है। स्वामी ने गंगा और शिप्रा नदी को दूषित होने के पीछे एक षड्यंत्र बताया।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।