दरअसल, एक फर्जी वेबसाइट ने अपनी वेबसाइट पर यह खबर फैला दी है कि मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर बयान दिया है कि अगर पाकिस्तान ने हमला कर ही दिया तो क्या हुआ. हमारे देश के जवानों का काम ही है हमारी सेवा करना और ऐसे में हमारे देश के जवानों की अगर मौत हो भी जाये तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. हमारे देश के जवान फौज में जाते ही इसलिए हैं. ऐसे में मुनमुन को सोशल मीडिया पर काफी सारे अपशब्द कहे जा रहे हैं और उन्हें देशद्रोही तक कहा जा रहा है. जबकि मुनमुन ने अपनी तरफ से खबर पर बात भी रखी है. उन्होंने साफ कहा है कि यह बयान उन्होंने नहीं दिया है. इस वेबसाइट ने बिना उनसे कोई बात किये, उनके नाम का इस्तेमाल किया है और इसके लिए अब उन्होंने पुलिस का सहारा लेने की भी बात की है.