देश

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा ने 62 सीटों पर तय किए उम्मीदवार

पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मैराथन मंथन के बाद उत्तराखंड के पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा में से पार्टी ने 62 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। 

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की धर्मपुर सीट समेत शेष 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। राज्य इकाई के साथ मंत्रणा कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को तय करेंगे।

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरीखे वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। महाराज को चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है तो त्रिवेंद्र देहरादून की डोईवाला सीट से मैदान में उतरेंगे। प्रदेश के किसी भी सांसद को मैादान में न उतारने का निर्णय लेते हुए तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों बीसी खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक को चुनाव से बाहर रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की धर्मपुर सीट समेत शेष 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। राज्य इकाई के साथ मंत्रणा कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को तय करेंगे।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.