ताजा खबर

इस्तीफे के बाद नजीब जंग से मिलने पहुंचे केजरीवाल, साथ किया नाश्ता

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल पद से नजीब जंग के इस्तीफे के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनसे मिलने पहुंचे। शुक्रवार सुबह हुई मुलाकात के बाद केजरीवाल ने इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात बताया। दोनों की मुलाकात एक घंटे तक चली। केजरीवाल से जब सवाल किया गया कि एक घंटे क्या बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह नाश्ते पर हुई मुलाकात थी।

download

जंग के इस्तीफा के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया।’ जंग के अचानक इस्तीफे के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दिए बगैर उप राज्यपाल के कार्यालय ने गुरुवार को कहा था, ‘वह शिक्षण की ओर लौटना चाहते हैं।’ जंग के निर्णय को राजनीतिक गलियारों में हैरानी के रूप में देखा गया। उनके करीबी सूत्रों ने गुरुवार को कहा था कि आप सरकार के साथ अधिकार को लेकर अपने कटु रिश्ते के कारण उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और वह पिछले कुछ महीनों से पद छोड़ने पर विचार कर रहे थे।

गुरुवार को जब जंग की इस्तीफे की खबर सामने आयी उस समय मुख्यमंत्री रांची में थे। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘श्री जंग के इस्तीफे से मैं अचरज में हूं। उनके भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ केजरीवाल शुक्रवार को राजनिवास के दूसरे गेट से अंदर गये जबकि अक्सर बैक गेट का इस्तेमाल करते हैं।

सीएम केजरीवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नजीब जंग से मिले। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल के पद से अचानक इस्तीफा देने पर उन्होंने कोई नाराजगी नही जताई है। उन्होंने यही कारण बताया है कि वह परिवार को समय देना चाहते हैं। एकेडमिक्स में वापस जाना चाहते हैं। पिछले एक साल से इस्तीफा देने की सोच रहे थे, लेकिन दिल्ली में चिकनगुनिया आदि, कुछ इस तरह के मामले होते रहे, जिसकी वजह से वह इस्तीफा नहीं दे पाए।

वहीं, नजीब जंग के इस्तीफे के बाद से इसपर राजनीति भी तेज है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि बीजेपी और केजरीवाल की वजह से एलजी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। बीजेपी दिल्ली में म्युनिसिपल चुनाव में तीसरे नंबर पर आने को पचा नहीं पाई या आरएसएस की तरफ से दबाव आया कि उनको इस्तीफा देना पड़ा। अभी तक सब ठीक चल रहा था तो एकदम से कैसे उनको इस्तीफा देने को कहा गया?

वहीं, गृह राज्यमंत्री किरन रिरिजू ने कहा कि जंग जी ने इस्तीफा क्यों दिया है, ये वही बतायेंगे। इसको लेकर अटकलें लगाना सही नहीं है। आप और कांग्रेस के लोग जब वो काम कर रहे थे तो कहते थे कि उनको इस्तीफा देना चाहिए था जब दे दिया तो कह रहे हैं क्यों दिया। पता नहीं वो लोग क्यों कूद पड़ते हैं।

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजेंद्रर गुप्ता ने कहा कि इतने आरोप-प्रत्यारोप लगे पर वो कभी अपसेट नहीं हुए थे। हम लोगों का एक डेलीगेशन उनसे मिला था तो लग नहीं रहा था कि वो रिजाइन देगें। उनको अभी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, दिल्ली को उनकी जरूरत थी। उन्होंने दिल्ली में बहुत सूझबूझ से काम किया है।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।