कारोबार देश

आमदनी छिपाने पर 200 बैंक खाते सीज

आमदनी छिपाने के आरोप में आयकर विभाग ने प्रदेश भर में 50 लोगों के 200 बैंक खातों को सीज कर दिया। इन खातों में हजारों करोड़ रूपए होने की संभावना है

अबरार अहमद  आमदनी छिपाने के आरोप में आयकर विभाग ने प्रदेश भर में 50 लोगों के 200 बैंक खातों को सीज कर दिया। इन खातों में हजारों करोड़ रूपए होने की संभावना है। इनमें से ज्यादातर सेठ जयपुर और जोधपुर संभाग के हैं। कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में की गई।

सभी मामलों में पिछले कई साल के रिटर्न की छानबीन की गई। इनके अलावा 48 मामलों में अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है। आरोपियों में जयपुर के एक दर्जन बिल्डर और इतने ही ज्वैलर हैं। आधा दर्जन अस्पतालोंके अलावा ओर ट्रेड के व्यवसायी, सोना आयातक, स्टील और सरिया निर्माता भी शामिल हैं।

ये हैं अनियमितताएं:

बिल्डर बुकिंग पेटे बड़ी रकम जमा कर रहे हैं, लेकिन रिटर्न में इसका उल्लेख नहीं। ये राशि ग्राहकों से सीधे खातों में जमा कराई गई। निजी अस्पतालों में आय-व्यय का ब्योरा सही नहीं पाया गया। मरीजों से ली जा रही फीस का हिसाब किताब भी रिटर्न से मेल नहीं खा रहा। ज्वैलर पैन कार्ड की शर्तो की पालना नहीं कर रहे। ज्वेलरी निर्यात की जा रही है, लेकिन रिटर्न में कुछ और जानकारी पाई गई।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.