राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कासरगोड में शनिवार के लिए कोझिकोड और वायनाड में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि एक रेड अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है। इसके अलावा इडुक्की, कन्नूर, कोझिकोड, मलप्पुरम और वायनाड में शनिवार के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है।

लगातार बारिश की वजह से राज्य के कई बांध खतरे के निसान से उपर बह रहे है। पानी को नियंत्रित करने के लिए इडुक्की में मलंकरा बांध के दो शटर और एर्नाकुलम जिले के भुतहथानकेतु बांध के नौ शटर खोल दिेए गए हैं।

तटीय इलाकों में रहने वाले परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। कन्नूर में थावकारा रेलवे स्टेशन के पास दर्जनों घर पानी में डूब गए हैं। इसके अलावा पानी की रफ्तार की वजह से अलग-अलग हिस्सों में पेड़ उखाड़ गए हैं।