अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमला होने के बाद कई फिल्म और टीवी हस्तियों ने अपनी राय रखी और शोक प्रकट किया था. जहां एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को लेकर बहुत हंगामा बरपा, वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस को बेवजह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. यह एक्ट्रेस टेलीविजन के सबसे प्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हैं.





