दिल्ली

राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को ऑफर की दिल्ली की 4 सीटें, केजरीवाल बोले- गठबंधन आपकी इच्छा नहीं सिर्फ दिखावा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी  संग गठबंधन करने को तैयार हैं.

राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को ऑफर की दिल्ली की 4 सीटें, केजरीवाल बोले- गठबंधन आपकी इच्छा नहीं सिर्फ दिखावा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी  संग गठबंधन करने को तैयार हैं. राहुल ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वह दिल्ली की 4 सीटें देने को तैयार हैं. इस मसले में आप मुखिया व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के जरिए ही दे दी. दिल्ली में कुल 7 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव में 4 सीटें देने को तैयार होते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ”कांग्रेस और AAP के गठबंधन का मतलब है बीजेपी का सफाया. यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी को दिल्‍ली की 4 सीटें देने को तैयार है. लेकिन केजरीवाल ने फिर यू टर्न ले लिया. हमारे दरवाजे अब भी खुले हैं, लेकिन समय बीतता जा रहा है.”