ताजा खबर

मोदी हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश सचिव ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताजा बयान किसी देश द्वारा किसी अन्य देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से संबंधित संयुक्त राष्ट्र और सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन करता है. पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने टीवी चैनल डॉन न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में यह टिप्पणी की.

pm-narendra-modi-and-nawaz-sharif_650x400_51445874414

पीएम मोदी द्वारा शनिवार को केरल में पाकिस्तान की निंदा किए जाने और उसे एक आतंकवादी देश के रूप में अलग-थलग करने की धमकी का जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि कश्मीर विवाद से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के कई प्रस्तावों में पाकिस्तान को एक पक्ष माना गया और भारत ने भी इसको मान्यता दी हुई है.

उन्होंने कहा, ‘लेकिन, पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का भारत का कोई औचित्य नहीं है.’ चौधरी ने कहा कि शीर्ष राजनीतिक स्तर पर इस तरह का गैर-जिम्मेदराना व्यवहार खेदजनक है. विदेश सचिव ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि यह एक हताशा भरी कार्रवाई है. भारत कश्मीर में वहां के लोगों पर अपने सुरक्षा बलों के अत्याचार से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है.’

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान पर आरोप मढ़ते हुए भारत अपने सरकारी तंत्र के जरिए लगातार पाकिस्तान में प्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है. इस बीच वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी का मानना है कि मोदी के बयान कश्मीर की स्थिति को लेकर भारत की घबराहट को दर्शाते हैं.
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिलानी ने कहा कि भारत के नेता कूटनीति की भाषा भूल गए हैं. जिलानी ने कहा कि कश्मीर की स्थिति को जिम्मेदार और यथार्थवादी प्रतिक्रिया की जरूरत है, लेकिन भारत बेहद गैर जिम्मेदाराना ढंग से व्यवहार कर रहा है.
ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।