देश

दिल्ली सरकार का दावा, शहर में प्रदूषण पर पाया गया काबू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर विधानसभा में दिल्ली सरकार तथा विपक्ष के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई. विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने शहर के प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण की क्षमता पर सवाल उठाया था.

पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ रहा है और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने उसे अच्छे तरीके से काबू में कर लिया है.गौरतलब है कि शहर में हवा की गुणवत्ता मंगलवार के खराब की तुलना में बुधवार को बहुत खराब बताया गया.

जवाब से असंतुष्ट गुप्ता ने आरोप लगाया कि मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 10 महीने का वक्त गुजर चुका है उसके बावजूद सरकार बजट में आवंटित 79 करोड़ रूपए का उपयोग नहीं कर सकी है.

पिछले एक साल में प्रदूषण फैलाने वाली कितनी कंपनियों के खिलाफ चालान जारी किया गया है, यह पूछते हुए गुप्ता ने कहा, ‘‘हम सभी को डीपीसीसी की हालत जानते हैं. उसके पास दिल्ली के प्रदूषण से निपटने की क्षमता और इंफ्रांस्ट्रक्चर नहीं है. वह पूरी तरह असफल रहा है.’’ गुप्ता को जवाब देते हुए हुसैन ने आरोप लगाया कि वह मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं. इस दिशा में सरकार ने जो भी कदम उठएं हैं उन्होंने उन सभी की जानकारी दी.

 

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.