ताजा खबर

खींचतान : साइरस मिस्‍त्री TCS के डायरेक्‍टर बने रहेंगे या नहीं, ईजीएम में आज होगा फैसला

खींचतान : साइरस मिस्‍त्री TCS के डायरेक्‍टर बने रहेंगे या नहीं, ईजीएम में आज होगा फैसला

नई दिल्ली: नमक से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी साफ्टवेयर बनाने वाले टाटा औद्योगिक घराने में निदेशक मंडल की खींचतान के बीच टाटा संस के निष्कासित चेयरमैन साइरस मिस्त्री को समूह की कारोबारी कंपनियों के निदेशक मंडलों से बाहर करने की टाटा समूह की रणनीति में प्रवर्तक शेयरधारकों की मजबूत स्थिति की परीक्षा आज टीसीएस के शेयरधारकों की असाधरण बैठक में होने जा रही है.

रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा संस को इसी मजबूत स्थिति के आधार पर समूह की कंपनी टाटा इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की असाधारण बैठक (ईजीएम) में सोमवार को मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूराने में कामयाबी मिली और इस निर्णय के आधार पर मिस्त्री इस कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रह गए है. मिस्त्री की पारिवारिक कंपनी शापूर्जी समूह की हालांकि, टाटा संस में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन टाटा समूह के सूत्रों ने कहा कि शापूर्जी समूह के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है कि होल्डिंग कंपनी के निदेशक मंडल में उन्हें कोई प्रतिनिधित्व दिया जायेगा. टाटा संस में टाटा घराने के न्यासों की हिस्सेदारी 65.29 प्रतिशत है.

टाटा समूह की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली सॉफ्टवेयर विकास क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज (टीसीएस) की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) मंगलवार यानी आज होने वाली है. टीसीएस के चेयरमैन पद से सारइस मिस्त्री को पहले ही हटाया जा चुका है. आज बैठक में उन्हें इसके निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर निर्णय किया जाना है. टीसीएस में भी प्रवर्तक समूह (टाटा संस) की 73.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

सूत्रों के अनुसार, टीसीएस की ईजीएम में मिस्त्री के कुछ समर्थक आवाज उठा सकते हैं पर प्रवर्तकों के बहुमत को देखते हुये प्रस्ताव विरोधी मिस्त्री की अपीलों का टिकना कठिन होगा. इस कंपनी में जीवन बीमा निगम और यूटीआई जैसे सरकारी संस्थान भी शेयरधारक हैं पर सरकार इस उद्योग समूह के आंतरिक मामलों में अब तक तटस्थता का रख बनाए हुए है. समूह की एक अन्य कंपनी टाटा टेलिसर्विसिज (महाराष्ट्र) लि. की ईजीएम 14 दिसंबर को बुलाई गयी है. इस कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 65.29 प्रतिशत है. कंपनी की इस बैठक में मिस्त्री को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने का प्रस्ताव लाया जायेगा.

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।