देश

केरल गोहत्या : यूथ कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कांग्रेस ने दो कार्यकर्ताओं को किया पार्टी से सस्पेंड

लखनऊ: केरल के कन्नूर में हुए गौवध और तिरूवनंतपुरम में बीफ पार्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है. दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है तो कांग्रेस ने अपने दो कार्यकर्ताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.

विवाद के गरमाने के बीच बीजेपी ने ऐसी तस्वीरें जारी हैं कि जिसमें कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी के साथ इस मामले का आरोपी दिख रहा है.

इस मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर निशाना साधा है. वहीं देर रात में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने ट्टिटर पर कुछ तस्वीरें जारी करके कहा है कि केरल में गाय काटने वाले वीडियो में जो शख्स वहां मौजूद लोगों की अगुवाई करता दिख रहा है.

केरल पुलिस ने गोहत्या के आरोप में यूथ कांग्रेस के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इन पर कन्नूर में सरेआम गाय की हत्या का आरोप है. कांग्रेस केरल में  गोहत्या के आरोपी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करने की तैयारी कर रही है. इसके चलते यूथ कांग्रेस के दो मेंबर को सस्पेंड भी कर दिया गया है.

योगी का हमला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अब केरल गोहत्या विवाद में कूद पड़े हैं. सीएम योगी ने विरोधियों से सवाल पूछा है, खुद को सेकुलर कहलाने वाले संगठन इस मामले पर चुप क्यों हैं?  सीएम योगी का ये सवाल साफ इशारे कर रहा है कि उनका इशारा इस मामले को देश के कोने-कोने में ले जाने का है.

सीएम योगी ने कल इस विवाद पर कहा था, ‘’सरकार का एक आदेश जारी होने के बाद कल केरल में जिस तरह से बीफ पार्टी दी गई थी, उससे मुझे लगता है कि इस देश के अंदर एक दूसरे की भावनाओं के सम्मान की बात होती है और कई संगठन सेक्युलरिज्म के नाम पर इस प्रकार मांग करते हैं. लेकिन केरल की दुर्भाग्यूपूर्ण घटना पर उसके मुंह क्यों बंद हैं? मुझे यह बात कभी समझ में नहीं आती. वे लोग इस मुद्दे पर मौन हैं.’

एसएफआई ने कई जगहों पर किया बीफ पार्टी का आयोजन

केरल में गौवध का विवाद केंद्र सरकार के उस नए फैसले के बाद शुरू हुआ है, जिसमें पशुओं की खरीद फरोख्त को लेकर बेहद कड़े नियम बना दिए गए हैं. इसके विरोध में कन्नूर में गाय की हत्या की गयी तो तिरूवनंतपुरम में वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने कई जगहों पर बीफ पार्टी का आयोजन किया. सीएम योगी का बयान इसी विवाद के बाद आया है.

राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीफ पार्टी का आयोजन कर किया गया. वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने तिरुवनंतपुरम में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सामने बीफ पकाकर खाया.

सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम को लिखा पत्र

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस नए नियम के खिलाफ पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. विजयन ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा है, ‘’मैं आपसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता हूं और नए प्रतिबंधों को हटाने की मांग करता हूं, ताकि देश के लाखों पशुपालकों, किसानों की आजीविका को सुरक्षित किया जा सके और संविधान के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा भी की जा सके.’’

 

 

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।