HIGHLIGHT

  1. IPL 2019 चेन्नई बनाम कोलकाता
  2. आइपीएल का 29वां मुकाबला
  3. धौनी से बदला लेने को बेताब दिनेश कार्तिक

IPL 2019 CSK vs KKR live score आइपीएल-12 का 29वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्‍लेबाजों ने आज खूब छक्के और चौके लगाए। लेकिन हर गेंद को छक्के के लिए भेजने में धड़ाधड़ विकेट भी गंवाए। चेन्‍नई के स्पिनर इमरान ताहिर कोलकाता के बिग हिटर बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में कामयाब हुए। उन्‍होंने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। ताहिर ने पहले नीतीश राणा-रॉबिन उथप्‍पा और फिर क्रिस लिन-आंद्रे रसेल को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोलकाता की तरफ से लिन ने सबसे ज्‍यादा 82 रन की पारी खेली। अब चेन्नई के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य है।

14 Apr,2019
  • 05:52 PM

     

    कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्‍लेबाजों ने आज खूब छक्के और चौके लगाए। लेकिन हर गेंद को छक्के के लिए भेजने में धड़ाधड़ विकेट भी गंवाए। चेन्‍नई के स्पिनर इमरान ताहिर कोलकाता के बिग हिटर बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में कामयाब हुए। उन्‍होंने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। ताहिर ने पहले नीतीश राणा-रॉबिन उथप्‍पा और फिर क्रिस लिन-आंद्रे रसेल को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोलकाता की तरफ से लिन ने सबसे ज्‍यादा 82 रन की पारी खेली। अब चेन्नई के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य है।

    View image on TwitterView image on Twitter

  • 05:41 PM

    शार्दुल ठाकुर का आखिरी ओवर: तीसरी गेंद पर दो रन बने। पांचवी गेंद पर शुभमन गिल ने गेंद बाउंड्री के बाहर पहुंचानी चाही लेकिन बॉल सीधे जडेजा के हाथ में गई। आखिरी बॉल पर चावला रन आउट हुए। आखिरी ओवर में चेन्नई को दो और विकेट मिले।

  • 05:37 PM

    आखिरी ओवर शार्दुल ठाकुर करने आए हैं। क्रीज पर हैं शुभमन गिल और पीयूष चावला। पहली गेंद वाइड। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं।

  • 05:32 PM

    आज का मैच देखने खुद किंग खान ईडन गार्डन्स पहुंचे हैं।

    View image on Twitter
  • 32 PM

    इस मैच में चेन्नई ने गजब की फील्डिंग की है। टीम ने हाथ आए सभी मौकों का फायदा उठाया है।

    Embedded video

     Imran Tahir is ecstatic and how. Two wickets in a single over for him  pic.twitter.com/hocBwc0bna
  • 05:29 PM

    18वां ओवर शार्दुल ठाकुर करने आए हैं। शार्दुल ने ओवर की दूसरी बॉल पर कप्तान कार्तिक का विकेट लिया। कार्तिक 18 रन बनाकर डु प्लेसी को कैच दे बैठे। कार्तिक ने 14 गेंदों में दो चौके लगाए। अब पीयूष चावला क्रीज पर आए हैं। इस ओवर में एक विकेट के साथ सिर्फ 4 रन बने।

  • 05:16 PM

    15वां ओवर: लिन के विकेट के बाद क्रीज पर आए बिग हिटर आंद्रे रसेल। रसेल ने आते ही एक चौका और एक छक्का लगाया। लेकिन 5वीं गेंद पर एक बार फिर बड़ा शॉट के चक्कर में कैच आउट हुए। रसेल ने 10 रन बनाए। ताहिर ने इस मैच में गजब की गेंदबाजी की है। ताहिर ने अभी तक 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं।

  • 05:12 PM

    इमरान ताहिर 15वां ओवर करवाने आए हैं। दूसरी ही गेंद पर ताहिर को लिन का बड़ा विकेट मिला। लिन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बॉल फील्डर के हाथ में दे बैठे। लिन गजब की पारी खेल 82 रन पर कैच आउट हो गए।

  • 05:07 PM

    जडेजा पारी का 14वां ओवर करने आए हैं। और लिन ने उनका स्वागत तीन शानदार छक्कों के साथ किया। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 23 रन आए।

  • 05:04 PM

    फाफ डु प्लेसी ने उथप्पा का बेहतरीन कैच लिया। अभी तक केकेआर के तीनों आउट हुए बल्लेबाजों के कैच डु प्लेसी ने ही लिए हैं।

    View image on Twitter

  • 05:02 PM

    सेंटनर का 13वां ओवर चेन्नई के पक्ष में रहा। इस ओवर से कुल 7 रन आए।

  • 04:55 PM

    10वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 81/3 है। क्रिस लिन 53 और कप्तान दिनेश कार्तिक खेल रहे हैं।

  • 04:54 PM

    10वां ओवर: इमरान ताहिर का दूसरा ओवर चेन्नई के लिए बेहतरीन साबित हुआ। राणा के बाद चौथी गेंद पर उथप्पा भी कैच आउट हुए। उथप्पा को ताहिर की लेगब्रेक समझ नहीं आई और वह गलत शॉट खेल बैठे। डू प्लेसी ने गजब का कैच लपका।

  • 04:49 PM

    10वां ओवर: इमरान ताहिर का दूसरा ओवर। पहली गेंद पर राणा ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर राणा ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और डू प्लेसी को कैच थमा बैठे। राणा 21 रन बनाकर कैच आउट हुए। राणा ने 18 गेंदों में तीन चौके लगाए।

  • 04:42 PM

    क्रिस लिन का अर्धशतक पूरा। लिन ने 36 गेंदों में 7 चौकों और दो छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की। आइपीएल के इस सीजन में यह उनका दूसरा अर्धशतक है।

  • 04:37 PM

    8वां ओवर: जडेजा का दूसरा ओवर। पहली दो गेंदों में एक-एक रन आया। तीसरी गेंद वाईड रही। चौथी गेंद पर राणा ने ऑफ साईड की तरफ चौका लगाया। इस ओवर से भी कुल 9 रन आए।

  • 04:35 PM

     7वां ओवर: सेंटनर का दूसरा ओवर। पूरे ओवर में एक छक्का लगा। लिन ने लंबा छक्का लगाया। कुल 9 रन आए।

  • 04:32 PM

    6वां ओवर: जडेजा गेंदबाजी करने आए हैं। पहली दो गेंदों में सिर्फ एक रन। नितीश राणा ने तीसरी और पांचवीं गेंद चार रन के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाई। जडेजा के पहले ओवर से कुल 11 रन आए।

  • 04:25 PM

    5वां ओवर: गेंदबाजी में बदलाव अब मिचेल सेंटनर आए हैं। सेंटनर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंदों में  बहुत कम रन दिए। 5वीं गेंद पर विकेट मिला। नरेन आउट! नरेन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बॉल सीधे बाउंड्री पर खड़े डु प्लेसी के हाथों में गई।

  • 04:20 PM

    शार्दुल ठाकुर चौथा ओवर लेकर आए: पहली गेंद पर नरेन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद को लिन ने एक बार फिर बांउड्री के पार पहुंचाया। अगली तीन गेंदों में कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर लिन ने चौका लगाया।

  • 04:14 PM

    तीसरा ओवर केकेआर के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। चाहर के दूसरे ओवर में कोलकाता ने कुल 14 रन आए।

  • 04:13 PM

    तीसरा ओवर: चाहर का दूसरा ओवर और पहली गेंद को ही क्रिस लिन ने बाउंड्री के बाहर पहुचाया। डीप मिडविकेट की तरफ चौका लगाया। दूसरी गेंद में कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए छक्का लगाया। तीसरी गेंद भई मिडऑफ की तरफ चौके के लिए गई।

  • 04:10 PM

     दूसरा ओवर: शार्दुल ठाकुर आए। उन्होंने अच्छा ओवर कराया। पूरे ओवर में सिर्फ दो रन आए।

  • 04:06 PM

    पहला ओवर: पहला ओवर दीपक चाहर करने आए। उन्होंने शुरुआत अच्छी की। पहली तीन गेंदों में एक भी रन नहीं बना। लेकिन अगली दो गेंदों में लगातार चौके लगे। चौथी गेंद पर लिन ने कवर की तरफ शानदार चौका लगाया। 5वीं गेंद पर ऑफ साइड की तरफ चौका लगाया। पहले ओवर से कुल 8 रन आए।

  • 04:01 PM

    चेन्नई के सभी खिलाड़ियों के साथ कोलकाता के ओपनर्स क्रिस लिन और सुनील नरेन क्रीज पर आ चुके हैं।  मैच शुरू।

  • 03:48 PM

    Knight Riders: 1. क्रिस लिन, 2. सुनील नरेन, 3. रॉबिन उथप्पा, 4. नीतिश राणा, 5. दिनेश कार्तिक, 6. शुभमन गिल, 7. आंद्रे रसेल, 8. पीयूष चावला, 9. कुलदीप यादव, 10. प्रसिद्ध कृष्णा, 11. हैरी गर्नी

  • 03:44 PM

    Super Kings: 1. फाफ डु प्लेसी, 2. शेन वॉटसन, 3. सुरेश रैना, 4. अंबाती रायुडू, 5. महेंद्र सिंह धौनी, 6. केदार जाधव, 7. रवींद्र जडेजा, 8. मिचेल सैंटनर, 9. इमरान ताहिर, 10. शार्दुल ठाकुर, 11, दीपक चाहर

    View image on Twitter

  • 03:30 PM

    चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले किया गेंदबाजी का फैसला।

  • 03:30 PM

    वहीं आंद्रे रसेल भी पिछले मैच में काफी परेशानी में दिखाई दे रहे थे। संभव है वह इस मैच में न खेलें।

  • 03:22 PM

    चेन्नई को अपने अहम गेंदबाज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की कमी खलेगी। गर्दन में चोट की वजह से भज्जी कोलकाता के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

  • 03:19 PM

    CSK की संभावित प्लेइंग XI- सैम बिलिंग्स, फाफ डु प्लेसी, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मिशेल सैंटनर/मोहित शर्मा, इमरान ताहिर, स्कॉट कुग्गेलेजिन।

  • 03:19 PM

    KKR की संभावित प्लेइंग XI- जो डेनली, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल/कार्लोस ब्रैथवेट, हैरी गर्ने, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा।

  • 03:16 PM

    कुछ ही देर में टॉस होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 4 बजे से खेला जाना है। भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे टॉस होगा और 4 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

  • 03:14 PM

    आइपीएल 2019 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला कुछ ही देर में होना है। टूर्नामेंट के इस सीजन का 29वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। लगातार दो बार मिली हार के बाद कोलकाता, चेन्नई के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लगभग एक सप्ताह पहले कोलकाता अंक तालिका में टॉप पर थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार ने उसे पटरी से उतार दिया। दूसरी तरफ चेन्नई टॉप पर है। पिछले मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को हराया।