• 16 साल के लड़के ने ऐसे लिया खूनी बदला, गर्लफ्रेंड के सामने मारा था थप्पड़

    उज्जैन. एमपी के उज्जैन में गर्लफ्रेंड के सामने थप्पड़ मारने पर 16 साल का लड़का इतना नाराज हो गया कि उसने केबल ऑपरेटर पर गोली चला दी। कट्टा वहीं फेंककर थाने की ओर भागा। रास्ते में पुलिस जीप खड़ी थी। वह सीधे जीप में बैठ गया। पुलिस अफसर से बोला- मैंने गोली मार दी है। पुलिस उसे थाने ले गई। इधर केबल ऑपरेटर की गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। यहां से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया।केबल ऑपरेटर के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। इसमें तीन नामजद है। गोली चलाने वाला नाबालिग होने से उसपर केस दर्ज नहीं किया गया है।घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे फ्रीगंज में पाकीजा शोरूम के सामने की है। यहां केबल ऑपरेटर उमर खान पिता हाजी मोहम्मद इब्राहिम (43) निवासी गरीबनवाज कॉलोनी का दफ्तर है। वे आफिस जा रहे थे, तभी किशोर आ गया। उसने अवैध कट्टा जेब से निकाला और उमर की तरफ तान दिया। घबराकर उमर ने भागने की कोशिश की लेकिन तब तक किशोर ने गोली चला दी। गोली उनकी पीठ पर नीचे की ओर लगी।किशोर ने कट्टा वहीं फेंक दिया और पुलिस थाना माधवनगर की तरफ दौड़ा। रास्ते में उसे पुलिस की गाड़ी दिखाई दी। वह खुद ही गाड़ी में बैठ गया। चिल्लाकर बोला- मैंने गोली मार दी है। पुलिस जवान उसे माधवनगर थाने ले आए। पुलिस पूछताछ के बाद इसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।