शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा  समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं. पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं.

शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

लखनऊ: शत्रुघ्न सिन्हा  की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं. पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं. पूनम सिन्हा ने आज लखनऊ में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाक़ात की. माना जा रहा है कि वो चुनाव लखनऊ से लड़ सकती हैं. हालाकि अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं