lalu yadav reconstitutes rjd new working committee rabri-devi-becomes-vice-president tejashwi yadav also in list

पटना
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में जेल में भले ही बंद हों लेकिन देश की सियासत पर भी बखूबी नजर बनाए हुए हैं। उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लगातार सियासी हमले किए जा रहे हैं, तो वहीं अपनी पार्टी की मजबूती में भी लालू जुटे हैं। इसी क्रम में पार्टी में फूट की आशंकाओं के बीच लालू यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर विरोधियों को मजबूत संदेश दिया है। लालू के निर्देश पर गठित कार्यकारिणी में उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।