मोदी के संबंध में प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह उन्होंने सोच समझकर कहा होगा। वह गलत भाषषा का उपयोग नहीं करते हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे हिटलरशाही के प्रतीक है। इसके अलावा मोदी ब़़डे उद्योगपति व कारपोरेट घरानों के पक्षघर हैं। गुजरात में उद्योगों सबसे ज्यादा ह़़डताल हुई हैं, मजदूरों को न्यूनतम मेहनताना नहीं मिलता है। वहीं किसानों को जमीनों को उद्योगपतियों को पानी के मोल दी गई है। यह बात कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने राघौगढ़ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

सिंह ने कहा कि जनता के मन में मंहगाई एवं उसके विरुद्ध एक वातावरण बना दिया गया। उसका विधानसभा चुनावों के परिणामों पर असर रहा। कांग्रेस पार्टी उसका उचित प्रबंधन नहीं कर पाई जैसे उसे करना चाहिए था। मप्र की जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी नजर आ रही थी जिस उम्मीदवार न नाराजगी का प्रबंधन कर जनता में ले गए वह चुनाव जीत गए।

सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय दलों, काडरनेस दलों से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को काडरबेस पार्टी बनाने की चर्चा हो रही है। दिग्गी ने कहा कि मोदी के पास झूठ बोलने के सिवाए कोई खूबी नहीं है।