उज्जैन। महाकाल के आंगन में शनिवार को शरद उत्सव मनेगा। संध्या आरती में भगवान को 51 लीटर दूध का महाभोग लगाया जाएगा। पश्चात भक्तों को प्रसादी का वितरण होगा। पं.रमन त्रिवेदी  ने बताया शरद पूर्णिमा पर मंदिर की परंपरा अनुसार भगवान को दूध का महाभोग लगाया जाता है।

mahakal_02_03_2016

आज संध्या आरती में पूजन-अभिषेक के बाद भगवान को चांदी के पात्र में दूध का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के नैवेद्य कक्ष में पुजारी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण करेंगे। रविवार तड़के 4 बजे भस्मारती में भी दूध का भोग लगाया जाएगा।