अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल परिसर में सीएम पद की शपथ ली. इनके साथ ही सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

LIVE UPDATES: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज दोपहर शपथ लेंगे कमलनाथ

शपथ लेते अशोक गहलोत और सचिन पायलट.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ आज दोपहर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. अभी तक की जानकारी के अनुसार कमलनाथ दोपहर करीब डेढ़ बजे शपथ ले सकते हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व  विभिन्न विपक्षी दल के नेता भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले आज सुबह करीब सवा दस बजे अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह तीसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं. गहलोत ने सोमवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में सीएम पद की शपथ ली. इनके साथ ही सचिन पायलट राज्य के डिप्टी सीएम बने. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गहलोत और पायलट को शपथ दिलायी. इस दौरान मंच पर कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे. बता दें कि अशोक गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला. वहीं, उप-मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं. वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर लंबी खींचतान हुई. गहलोत और पायलट दोनों इस पद की दौड़ में शामिल थे. मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद गत 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री नामित करने का फैसला किया. गहलोत और पायलट के शपथ के बाद अब भोपाल में कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं शाम करीब चार बजे भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ सीएम की शपथ लेंगे. इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार बना रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्यों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी.

शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े LIVE UPDATES:

आज दोपहर 1:30 बजे के करीब कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना है. इसे लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताने के लिए राजस्थान वासियों का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई दी है.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई|

राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है| हम अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे|

अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, सचिन पायलट बने उप-मुख्यमंत्री. शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद.

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जयपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह. समारोह में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होने पहुंच चुके हैं.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए अलबर्ट हॉल पहुंचीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद तथा अन्य नेता

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को अपने आवास पर कहा, “राज्य तथा राज्य की जनता के लिए नई शुरुआत है… उन्होंने हम पर विश्वास किया, और हमारा काम आज से शुरू हो रहा है… जैसे ही मंत्रिमंडल बन जाएगा, हम जनता से किए वादों पर काम शुरू कर देंगे… हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे…”

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा, “एक बार मंत्रिमंडल तय हो जाएगा, तो मुख्यमंत्री उनकी सलाह पर काम करना शुरू कर देगा… जब ऐसा होगा, तो हम वह करेंगे, जो जनता के हित में होगा, और घोषणापत्र हमारी प्राथमिकता होगा…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती शपथ ग्रहण समारोह में नहीं लेंगे हिस्सा.

मध्यप्रदेश में दोपहर 1.30 बजे के करीब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कमलनाथ, इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद.

View image on Twitter
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे भूपेश बघेल. शाम करीब पांच बजे लेंगे शपथ.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

View image on Twitter
बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती इस शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना कर रख सकती हैं.