Image result for मंदसौर पशुपति महादेव का मंदिर

महाशिवरात्रि पर चार मार्च को शहर सहित जिले भर में शिवालयों में श्रृद्घालुओं का तांता लगा रहेगा। अंचल के प्रमुख श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में लगभग एक लाख श्रद्घालुओं के पहुंचने की संभावनाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले साल भी यहां लगभग 80 हजार श्रद्घालु दर्शन करने पहुंचे थे। जिला व पुलिस प्रशासन ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। महाशिवरात्रि पर पूरे दिन श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के आस-पास नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर गर्भगृह में पूरे दिन जलाभिषेक चलेगा। गर्भगृह में महिला-पुरुषों को अलग-अलग कतारों में प्रवेश कराया जाएगा।