राजमुंदरी। आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में गोदावरी पुष्‍कर मेले में 10 महिलाओं की मौत हो गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, वहां अचानक हुई भगदड़ के बाद लोग एक दूसरे पर चढ़कर निकलने लगे। भगदड़ क्‍यों हुई इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

आशंका है कि भगदड़ में कुछ और लोगों की भी मौत हो गई हो। मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुके हैं। नायडू ने अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं।

f