Image result for chandrababu naidu
उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया है। नायडू का कहना है कि आम चुनाव के वक्त आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया गया था जो पूरा नहीं किया गया। कर्नाटक में रह रहे आंध्र प्रदेश के लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दें।

नायडू ने यहां वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय स्टेडियम में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा पक्षपात करके नहीं मांग रहे हैं। विशेष राज्य का दर्जा हमारा हक है।

उन्होंने पिछले आम चुनाव में इसी मैदान पर हुई रैली की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय जब मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, तब उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था और प्रधानमंत्री बनने के बाद वादा भूल गए।